फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   maya's poster in ambedkar raily, make tension

शोभायात्रा के पोस्टर को लेकर विवाद, प्रशासन हरकत में

Mon, 25 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सादाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
maya's poster in ambedkar raily, make tension
mayawati's poster - फोटो : Amar Ujala
सादाबाद। रविवार को यहां निकाली गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा की एक झांकी में एक विवादित पोस्टर को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। इस पोस्टर को लेकर माहौल गरम है। दूसरी तरफ इसका पता चलते ही पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया और मौके पर पहुंचकर पोस्टर फड़वा दिया। बाद में पुलिस अधिकारी ऐसे किसी पोस्टर के होने से मना करते रहे।
विज्ञापन


शोभायात्रा की एक झांकी के पोस्टर में बसपा सुप्रीमो मायावती को महाकाली के रूप में दिखाया गया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई भाजपा नेता चित्र में असुर के रूप में पेश किए गए थे। इस पोस्टर को लेकर विपक्षी पार्टियोें के समर्थकों में नाराजगी है। शिकायत पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने पर उन्हाेंने तुरंत इसका संज्ञान लिया
विज्ञापन

और शोभायात्रा के इस पोस्टर को अपने सामने फड़वा दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ लगी रही।

कहते हैं पुलिस अधिकारी पोस्टर को लेकर परेशान रहे। उन्हें चिंता थी कि विवादास्पद पोस्टर कहीं कोई बखेड़ा न खड़ा कर दे। हालांकि सीओ सादाबाद नरेंद्र देव का कहना है कि ऐसी कोई बात शोभायात्रा के दौरान सामने नहीं आई। सादाबाद के कोतवाली प्रभारी महेशचंद्र ने भी इस तरह की किसी  घटना से मना किया है। दूसरी तरफ शोभायात्रा पोस्टर फड़वाने के दौरान ली गई तस्वीर कुछ और ही कहानी कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed