{"_id":"575469bf4f1c1bbd4610925d","slug":"many-of-the-high-tension-wire-line-shabby-animal-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार से कई पशु मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार से कई पशु मरे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। नगला मियां में एक ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए जा रही हाइटेंशन लाइन के जर्जर तार रविवार को जमीन पर आ गिरे। जमीन पर गिरने के बाद भी इनमें करंट दौड़ता रहा। नतीजा, तारों की चपेट में आकर कई कुत्तों और एक गाय की मौत हो गई। चारा लेने जा रही युवती भी करंट से झुलस गई, जिसका उपचार बागला जिला अस्पताल में कराया गया है।
इस हाईटेंशन लाइन के तार बेहद जर्जर हैं। खेतों तक ले जाने के लिए कोई विद्युत पोल भी नहीं है। किसान बांसों और डंडों के सहारे इन ताराें को अपने ट्यूबवेल तक ले जा रहे हैं। कई बार किसान इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे। रविवार को जर्जर तार बांस से नीचे गिरकर जमीन पर आ गए। वहां से गुजर रहे पशु जब तारों की चपेट में आकर मरने लगे, तब गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई और बाकी ग्रामीणों को इस बारे में सतर्क किया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। करंट की चपेट में आकर झुलसने के कारण दामिनी पुत्री पीतांबर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।