फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   loot in barat, shoot Bride groom brother

बारातघर से रुपयों-जेवरों से भरा बैग उड़ाया, दूल्हे के भाई को गोली मारी

Thu, 22 Feb 2018 12:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)। 
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।  Updated Thu, 22 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
loot in barat, shoot Bride groom brother
प्रतीकात्मक चित्र
आगरा रोड स्थित अग्रसेन सेवा सदन में मंगलवार की रात्रि बेहद दुस्साहसिक अंदाज में रुपयों और जेवरों से भरा बैग उड़ाकर बदमाश भाग गए। पीछा करने पर बदमाशों ने दूल्हे के बड़े भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से चिंताजनक हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। इस वारदात से कस्बे में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन


बीती 20-21 फरवरी की रात्रि करीब डेढ़ बजे कस्बे के  आगरा गेट स्थित श्री महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में रामप्रकाश बंसल पुत्र पुत्र गनपत स्वरूप के छोटे पुत्र सुमित बंसल की शादी थी। मथुरा जिले के राया कस्बे से लड़की पक्ष शादी करने सादाबाद आया था। जयमाला के बाद परिजन और रिश्तेदार फेरों की तैयारी में जुटे हुए थे। वहीं रामप्रकाश, उनका भाई शिवचरन, दिनेशचंद्र, नरेश और उनका बड़ा पुत्र पवन के साथ नीचे हॉल में बैठे हुए थे। पास में ही खाली कुर्सी पर बैग रखा हुआ था। बताते हैं कि एक बदमाश पहले से ही सेवा सदन के भीतर जा छिपा था।
विज्ञापन


अचानक निकलकर उसने फुर्ती से कुर्सी पर रखे बैग को उठाया और बाहर की ओर भागने लगा। अन्य लोगों के साथ दूल्हे का बड़ा भाई पवन पुत्र रामप्रकाश बंसल निवासी बालाजी नगर सादाबाद बदमाश के पीछे भागा। विवाह स्थल के बाहर सड़क पर एक बाइक स्टार्ट खड़ी थी, जिस पर दो युवक पहले से सवार थे। परिजनों के मुताबिक इनमें से एक बदमाश ने पवन को पीछे आते देखकर फायर कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। तीनों बदमाश बैग सहित बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल पवन को सीएचसी ले जाया गया। यहां के चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामप्रकाश बंसल की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बैग लेकर भागे बदमाश ने भागते समय सीटी बजाई, जिस पर बाइक पर बैठे दूसरे बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। बैग में ढाई लाख रुपये नकद, 10 तोले सोने के आभूषण, रिश्तेदारों द्वारा उपहार में दिए गए लिफाफे और मकान की चाभियां थीं। घटना के बाद पुलिस ने लुटेरों की तलाश में काफी छानबीन, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इस घटना के बाद गेस्ट हाउस में शादी करने वाले लोगों में भी भय पैदा हो गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।


----------
शादी समारोह की सीडी और फोटोग्राफी को चेक कराया जा रहा है। अगर बदमाश पहले से अंदर होगा तो निश्चित रूप से वीडियो या फोटोग्राफी में कैद हुआ होगा। हो सकता है कि वह शादी वाले घर का जानकार हो। बाकी जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।
-घुले सुशील चंद्रभान, एसपी हाथरस

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed