फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Look for the girl ran away from police custody spinning

हिरासत से भागी युवती की तलाश में पुलिस चकरघिन्नी

Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। जिला अस्पताल में पुलिस की हिरासत से भागी युवती की बरामदगी के लिए हाथरस गेट पुलिस चकरघिन्नी बन गई है। देर रात तक हाथरस गेट पुलिस ने शहर में कई जगह युवती की तलाश की। जिला अस्पताल का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन वह नहीं मिली। थाना पुलिस अगर जल्द युवती की बरामदगी नहीं कर सकी तो युवती के साथ मौजूद एक महिला और एक पुरुष सिपाही पर गाज गिर सकती है। हालांकि  एसपी ने युवती की तलाश में एक टीम का गठन कर दिया है। 
विज्ञापन


युवती थाना हाथरस गेट क्षेत्र स्थित अपनी ननिहाल में आई थी। यहीं उसकी एक युवक से दोस्ती हो गईं। दोनाें 14 अप्रैल को घर से चले गए। परिजनों ने 17 अप्रैल को थाना हाथरस गेट में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन पहले इस युवती को ढूंढ निकाला। पुलिस युवती को डॉक्टरी जांच के लिए महिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। शाम पांच बजे के बाद किसी महिला को थाने पर रखे जाने का प्रावधान नहीं है, इसलिए युवती को महिला अस्पताल ले जाया गया था। उसके साथ एक महिला कांस्टेबल और एक पुरुष कांस्टेबल था। पुलिस के मुताबिक युवती ने रात में ही किसी तरह अपने प्रेमी से संपर्क साध लिया। रात को वह दोनों सिपाहियों को चकमा देकर प्रेमी के साथ भाग निकली। एसओ हाथरस गेट कोतवाली केपी सिंह का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है। एक टीम को इस कार्य में लगाया गया है। जल्द ही पुलिस युवती को ढूंढ निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed