फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Loader trampling the quarrels, the condition of three serious

लोडर ने कांवड़ियों को रौंदा, तीन की हालत गंभीर

Sun, 16 Jul 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Sun, 16 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Loader trampling the quarrels, the condition of three serious
हादसा - फोटो : Amar Ujala
सोरों स्थित गंगा घाट से कांवर भरकर सादाबाद के गांव घूंचामई जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को रविवार को एक टाटा मैजिक लोडर ने टक्कर मार दी। सिकंदराराऊ-कासगंज रोड पर गांव हबीपुर के निकट यह हादसा हुआ। घटना में दो महिलाओं सहित तीन कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना से आक्रोशित अन्य कांवड़ियों ने टाटा मैजिक चालक को पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


इस दौरान बीच-बचाव के लिए आए ग्रामीणों से भी कांवडिय़ों की नोक-झोंक हो गई। घटना की सूचना होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हाथरस जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा महिला पुरुष कांवड़ियों का जत्था भोले बाबा के भजन गाते हुए सादाबाद जा रहा था। गांव हबीपुर के निकट अनियंत्रित हुई टाटा मैजिक ने कांवडिय़ों को रौंद डाला। इससे दो महिला तथा एक पुरुष कांवड़िया घायल हो गए। चोट अधिक होने के कारण यह सड़क पर तड़पने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे ट्रैक्टर में भरकर आ रहे कांवड़ियों के साथियों ने जब यह मंजर देखा तो उनमें रोष व्याप्त हो गया।  उन्होंने टाटा मैजिक वाहन का पीछा किया। गांव नगला जलाल के निकट ग्रामीणों की मदद से मैजिक को पकड़ लिया। घायलों के साथ के लोगों ने मैजिक चालक की जमकर पिटाई की। उसकी नाक मुंह से खून बहने लगा।


इधर गांव वालों ने मैजिक चालक को बचाने का प्रयास किया तो कांवड़ियों के साथी ग्रामीणों से भी भिड़ गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी ने झगड़ा शांत कराया तथा घायल बबलू पुत्र विजय सिंह, राजेशदेवी पत्नी सुरेंद्र सिंह, प्रेमवती पत्नी विजय सिंह को सीएचसी भेजा जहां से उन्हें उपचार के लिए हाथरस रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed