फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lilavati murder : accused surrender in court

लीलावती हत्याकांड: आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 14 Apr 2016 11:20 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। करीब एक महीने पहले रावत कॉलोनी में रहने वाली अलीगढ़ के थाना क्वार्सी के गांव दारापुर की मूल निवासी वृद्धा लीलावती की हत्या कर बदमाश लाखों के जेवर और नकदी लूट ले गए थे। इस मामले में एक आरोपी ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस कई दिन से इसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई थी। एसओ थाना हाथरस गेट के मुताबिक आरोपी का नाम शाहिद उर्फ शहीद पुत्र मुन्ना खां निवासी किंदौली है। मालूम हो कि वृद्धा की हत्या के बाद डॉग स्क्वॉयड मौके से कई किलोमीटर दूर गांव किंदौली में पहुंचा था। पुलिस ने गांव के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था। पुलिस इस मामले का खुलासा करने की तैयारी कर रही थी, इससे पहले ही आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर पुलिस के गुडवर्क को पलीता लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed