{"_id":"596e4f594f1c1bac178b4788","slug":"lessons-learned-by-rap-victims-in-friendship-on-phone-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर दोस्ती, आगरा में रेप, पीड़िता ने सिखाया सबक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर दोस्ती, आगरा में रेप, पीड़िता ने सिखाया सबक
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
100 नंबर पर कॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के शख्स ने पहले फोन पर एक विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर दोस्ती की, फिर आगरा बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे परेशान करता रहा। हरकतों से त्रस्त महिला ने जब उसे सबक सिखाने की ठानी तो आरोपी ने महिला और उसके पति को ही पीट डाला। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी और उसनेयूपी 100 डायल करके पुलिस को बुला कर आरोपी को उसके हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने कोतवाली हाथरस गेट की रहने वाली शादीशुदा महिला को फोन पर बात कर दोस्ती के जाल में फंसा लिया। बातों का सिलसिला कई महीने तक चला। चंद रोज पहले आरोपी ने महिला को आगरा के थाना एत्मादउद्दौला थाना क्षेत्र में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने लौटने पर यह बात अपने पति को बताई, लेकिन पुलिस से शिकायत नहीं की। उधर, आरोपी महिला को लगातार फोन कर परेशान करता रहा। पीड़िता और उसके पति ने आरोपी को सबक सिखाने की योजना बनाई। पीड़िता ने फोन कर आरोपी को एक मंदिर पर मिलने को बुलाया। आरोपी मंगलवार को पहुंचा तो पीड़िता के पीछे-पीछे उसका पति भी पहुंच गया।
यहां आरोपी को दोनों ने पकड़ लिया। इससे पहले कि वह पुलिस को सूचित करते, आरोपी ने दोनों पर हमला बोल दिया और दंपती की पिटाई करने लगा। आसपास लोगों ने दोनों को बचाया। पीड़िता के यूपी 100 को फोन करने पर पीआरवी पहुंची और आरोपी समेत तीनों को थाने ले आई। यहां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है ,दुष्कर्म का घटनास्थल आगरा होने के कारण इस मामले में वहीं शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जहां तक झगड़े का सवाल है तो आरोपी को हिरासत में लिया गया है, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।