फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lakhs of cash and jewelery looted in Hathras

सराफ से लाखों की नकदी और जेवर लूटे

Thu, 13 Jul 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 13 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
 Lakhs of cash and jewelery looted in Hathras
लूट - फोटो : amar Ujala
शहर के अलीगढ़ रोड इलाके में कैलाश महादेव मंदिर के बुधवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक सराफ से ढाई लाख रुपये की नकदी और लाखों की कीमत के सोने-चांदी के जेवरों से भरा थैला लूट लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचों की बट से सराफ पर कई वार किए, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश थैला छीनकर अलीगढ़ रोड की तरफ भाग गए। लूट की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन आसपास के थानों को वायरलेस से संदेश भेजकर नाकेबंदी करा दी गई। पुलिस के देरी से मौके पर पहुंचने से स्थानीय लोगों ने गुस्से का भी इजहार किया। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही थी, लेकिन उनका कुछ अता-पता नहीं चला।
विज्ञापन


अलीगढ़ रोड पर कैलाश मंदिर के पीछे माधव कुंज कॉलोनी निवासी सराफ सोनू वर्मा पुत्र नानकचंद्र वर्मा की खंदारी गढ़ी में सोने-चांदी के जेवर बनाने की दुकान है। बुधवार की देर रात को वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे। सराफ के मुताबिक उनके पास एक थैले में करीब ढाई लाख रुपये की नकदी थी और इसी थैले में सोने-चांदी के जेवरात भी रखे हुए थे, जिनकी कीमत तकरीबन सात लाख रुपये है। वह इन्हें अपने साथ घर लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह कैलाश मंदिर के पास मोड़ पर मुड़े तो वहां खड़े दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन पर तमंचा तान दिया। बाइक रुकते ही एक युवक ने उनसे थैला छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफ ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचों की बट से उसके मुंह पर कई वार कर दिए, जिससे व्यापारी घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने थैला अपने कब्जे में कर लिया और दोनों बाइकों पर सवार होकर अलीगढ़ रोड की तरफ भाग गए। बदमाशों के जाते ही सराफ ने शोर मचाया तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद हाथरस गेट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली। यूपी 100 की टीम भी वहां आ गई। आनन-फानन पूरे जिले में इस लूट की सूचना दे दी गई, जिसके बाद सभी जगहों पर नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू करा दी गई। देर रात तक पुलिस कांबिंग कर रही थी, लेकिन उसके हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी थी। खबर लिखने तक इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो सकी थी।
--------
लूट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। घटना के बारे में छानबीन चल रही है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा। 
- डॉ. अरविंद कुमार, एएसपी हाथरस

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed