फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lady through her doughter, injured

नशे में सात महीने की बेटी को फेंका

Mon, 25 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 25 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाल डिग्गी में शनिवार देर रात झगड़े के बाद मां या पिता में से किसी एक ने नशे में सात महीने की बेटी को उठाकर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति-पत्नी एक-दूसरे पर बेटी को फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मासूम बच्ची का उपचार कराया है। महिला को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है जबकि उसके पति को हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक शनिवार रात लाल डिग्गी की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी। यह महिला नशे में थी और जोर-जोर से चिल्ला रही थी। वह अपने पति पर आरोप लगा रही थी। उसके साथ मौजूद सात साल की छोटी बच्ची के सिर में चोट थी। बच्ची का काफी खून बह गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। इसके बाद महिला की शिकायत पर उसके पति को बुलवाया गया। पति भी नशे में था। उसका कहना था कि झगड़े के बाद महिला ने खुद ही बेटी को फें क दिया और थाने चली आई। पुलिस ने दंपति को आगे से ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed