{"_id":"578a739e4f1c1b027d140dda","slug":"lady-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने दंपति को रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने दंपति को रौंदा, महिला की मौत
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। इगलास रोड पर बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके पति को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। मुंदिरा देवी की ससुराल इगलास थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर धाना में है। वह शनिवार दोपहर को पति जितेंद्र के साथ बाइक पर अपने गांव बीछिया स्थित मायके आ रही थीं।
इगलास रोड पर गांव हरिरामपुर के पास भट्ठे के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉला ने बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद मची चीख-पुकार से लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह दंपति को अस्पताल लेकर पहुंचे। मुंदिरा देवी को ट्रैक्टर ने लगभग कुचल दिया था, इसलिए उनकी मौत अस्पताल पहुंचते ही हो गई। वहीं उनके पति जितेंद्र का हाथ पूरी तरह से टूट गया था। उन्हें रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रोकर बुरा हाल था। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। जितेंद्र की हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है।