फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lady killed due to Dowry

दहेज की खातिर विवाहिता को चारपाई से बांध जिंदा जलाया

Sun, 01 Apr 2018 12:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 01 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
lady killed due to Dowry
Dowry Persecution
सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव डंडेसरी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने नवविवाहिता को चारपाई से बांधकर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से जली युवती की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसमें पति समेत सास-ससुर को नामजद किया गया है।

जानकारी के अनुसार सीता (20 वर्ष) पुत्री रामानन्द निवासी गांव राम छितौनी थाना गंजडुंडवारा कासगंज की शादी 11 महीने पहले गांव डंडेसरी निवासी योगेश पुत्र प्रमोद कुमार के साथ की थी। विवाह के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर सीता का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन


ससुरालीजनों के अत्याचार की बात सीता मायके वालों को बताती रहती थी। मामले को लेकर 10 दिन पूर्व गांव में एक पंचायत भी हुई, जिसमें पति योगेश ने सीता के साथ शांतिपूर्वक रहने का वादा किया था। 27 मार्च को मायके वालों को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि गंभीरावस्था में झुलसी सीता अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मायके वाले अलीगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वे सीता का कोई बयान ले पाते, इससे पहले ही उसने उसी दिन दम तोड़ दिया। मृतका के भाई रवेंद्र ने शनिवार को कोतवाली में पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसकी बहन सीता को पति, सास, ससुर ने चारपाई से बांध कर मिट्टी का तेल छिड़क कर जला डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed