{"_id":"5b32824b4f1c1bb1508b4925","slug":"kurt-s-death-from-the-ongoing-race-in-the-faucet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नल के हत्थे में दौड़ रहे करंट से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नल के हत्थे में दौड़ रहे करंट से किशोर की मौत
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हसायन/हाथरस।
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
कस्बा हसायन में करंट से एक किशोर की मौत हो गई। वह पानी पीने के लिए घर के बाहर लगे नल पर गया था। नल में करंट आने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृृत घोषित कर दिया।
कस्बा हसायन के मोहल्ला अहेरियान निवासी 17 वर्षीय किशोर अंकित पुत्र रामवीर सिंह सुबह करीब नौ बजे अपने घर के बाहर हैंडपंप पर पानी पीने गया था। इस हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगी हुई थी। जिस समय यह युवक गया, उस समय सबमर्सिबल पंप बंद था। उसने नल का हत्था पकड़कर उसे चलाने का प्रयास किया, लेकिन इस नल में सबमर्सिबल होने के कारण करंट आ रहा था। वह करंट की चपेट में आ गया।
जानकारी होने पर उसको करंट से बचाने के प्रयास किए गए। युवक को करंट से छुड़ाने का प्रयास कर रही महिला को भी जोरदार झटका लगा, जिससे वह दूर जा गिरी। इस दौरान लोगों ने इस सबमर्सिबल पंप के लिए जाने वाली लाइन से केबल को हटाया। तब तक यह युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था और बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक की स्थिति खराब होने के कारण उसको उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने इस युवक को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता की भी करीब छह साल पूर्व मौत हो चुकी है।