{"_id":"597cc53a4f1c1b334b8b493e","slug":"kidnapping-from-kishori-temple-rape-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का मंदिर से अपहरण, दिल्ली में दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का मंदिर से अपहरण, दिल्ली में दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
मंदिर गई 16 साल की एक किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया और फिर उसे दिल्ली ले जाया गया, जहां आरोपी ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो वह किशोरी को दिल्ली से घर ले आए। शनिवार को किशोरी की मां की शिकायत पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने आरोपी, उसके परिजन और तीन साथियों के विरुद्ध दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर अपहरण करने और पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रहने वाली किशोरी की मां का कहना है कि 24 जुलाई को उनकी बेटी मंदिर दर्शन करने गई थी। यहीं हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव चिंतापुर बदन का रहने वाला संदीप पुत्र निरंजन सिंह अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गया और उसने किशोरी को बहला-फुसला लिया। यहां से संदीप किशोरी को सीधा दिल्ली ले गया, जहां सदीप ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
परिजनों को किसी तरह लापता बेटी के दिल्ली में होने की जानकारी हो गई। परिजनों ने संदीप के परिवार के लोगों से बात की। आरोप है कि संदीप के पिता ने किशोरी के परिजनों को मुंह खोलने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजन किसी तरह किशोरी को दिल्ली से घर ले आए। कोतवाल जेएस पंवार का कहना है कि लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी संदीप के विरुद्ध दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि उसके परिजनों और साथियों पर धमकाने का आरोप है।