फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Just being in the woman's death grip of wheels

बस के पहिए की चपेट में आकर महिला की मौत

Wed, 18 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Just being in the woman's death grip of wheels
सासनी तहसील के सामने दुर्घटना में घायल युवक का जिला अस्पताल में होता उपचार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में गांव रुहेड़ी के निकट रोडवेज बस से उतर रही महिला पैर फिसलने से बस के पहिए के नीचे आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव रुहेड़ी निवासी गुड्डी देवी अपने पति पप्पू के साथ रोडवेज बस से बीत रात करीब 12 बजे अलीगढ़ से लौट रही थी। गांव रुहेड़ी आने पर इस दंपति ने बस के चालक से गांव पर ही बस रोकने के लिए कहा। बस के चालक ने बस की स्पीड कम की। इस दौरान बस से उतरने की जल्दी में इसका पैर फिसल गया, जिससे वह बस के पहिए की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ लग गई। हाथरस गेट कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिससे कोई अन्य अप्रिय घटना नहीं हो। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला के पति पप्पू ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन



बोलेरो ने बाइक सवारों को उड़ाया, हालत गंभीर 
सासनी। तहसील गेट के सामने आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा निवासी प्रताप सिंह सेंगर तथा कपडे़ कारोबारी देवेंद्र वार्ष्णेय बुधवार की दोपहर अपने निजी काम से तहसील जा रहे थे। हाईवे से जैसे ही तहसील के गेट के लिए मुडे़ वैसे ही हाथरस की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक और उस पर बैठे व्यक्ति उछल कर कार के ऊपर गिरे। हादसे में प्रताप के सिर व मुंह में गंभीर चोट आई है जबकि देवेंद्र के पैर में फैक्चर हो गया है। मौके पर आसपास के दुकानदार एवं राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए हाथरस भेजा गया। प्रताप को अलीगढ़ तथा देवेंद्र को आगरा रेफर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed