फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jumped into the neighboring house at midnight

आधी रात को घर में कूद गया पड़ोसी

Fri, 05 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव में चार दिन पहले आधी रात को एक युवक अपने पड़ोस के घर में कूद गया। इसके बाद उसने उम्र में दस साल छोटी युवती को दबोच लिया। शोर से परिजन जाग गए और उन्होंने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस को शिकायत की। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर परिजनों ने गुरुवार को एसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को उन्होंने पकड़ लिया था, लेकिन वह उनकी पकड़ से छूटकर भाग निकला। अगले दिन सुबह गांव के संभ्रांत लोगों को इस बारे में जानकारी देकर आरोपी की तलाश की गई। आरोपी गांव से फरार हो गया। ग्रामीण इकट्ठे होकर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से पहले मामले की जांच करने को कहा। चार दिन बीतने के बाद जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा ने सभी को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन

शौच को गई बुआ-भतीजी से छेड़छाड़

हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली बुआ-भतीजी के साथ उन्हीं के  मोहल्ले के दो युवकों ने शौच के दौरान छेड़छाड़ की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग निकले। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर ले ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाल एके सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed