फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   JNU VC blew the effigy , protesting

जेएनयू के वीसी का फूंका पुतला, नारेबाजी

Sat, 13 Feb 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
JNU VC blew the effigy , protesting

हाथरस। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में संसद पर हमला करने के आरोपी आंतकी अफजल गुरु की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में भारत विरोधी नारे लगाने, कश्मीर को आाजाद करने की मांग करने और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए़। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मंडी समिति के निकट जेएनयू के कुलपति का पुतला फूंका। 

मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि जेएनयू की घटना देशद्रोह की पराकाष्ठा है। जेएनयू में अफजल गुरु की बरसी मनाने वालों व कश्मीर की आजादी की मांग करने वाले तथा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जानी चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने भी विचार रखे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सुदर्शन शर्मा, मनोज शर्मा, शिवशंकर गुलाठी, ललित कुमार, बॉबी यादव, हीरालाल, महेश शर्मा, अनिल शर्मा, अमित कुलश्रेष्ठ, विनोद दिवाकर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed