{"_id":"5aa2d7954f1c1b9b758b48f4","slug":"jeweller-killed-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान में सराफ ने पत्नी को गोली से उड़ाया, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुरसान में सराफ ने पत्नी को गोली से उड़ाया, मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
संजू का फाइल फाेटाे।
- फोटो : file Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरसान क्षेत्र के गांव जैतपुर में शुक्रवार को शराब पीने का विरोध करने पर एक सराफ ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मृतका के भाई विजेंद्र सिंह पुत्र केशवदेव निवासी गांव ककरेठिया थाना राया, मथुरा का कहना है कि उसकी बहन संजू (35) की 16 वर्ष पूर्व योगेंद्र उर्फ भोला से शादी हुई थी। भोला की मुरसान कस्बे में सराफ की दुकान है लेकिन वह शराब पीने का आदी है। शराब पीकर आए दिन घर में झगड़ा करना और संजू के साथ मारपीट करना आम बात थी। शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान तीनों बच्चे घर में नहीं थे। आरोपी भोला ने तमंचे से संजू को गोली मार दी और घर से भाग गया।
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। काफी देर बाद कुछ ग्रामीण साहस कर संजू के घर में पहुंचे और खून से लथपथ शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। वारदात के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी योगेंद्र उर्फ भोला के विरुद्ध हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।