फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   JE on charges of robbery , lodged

जेई पर लूटपाट का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Jun 2016 11:47 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। आगरा रोड स्थित हरवंश कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सुशील पाठक ने विद्युत विभाग के जेई जितेंद्र यादव पर लूटपाट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सुशील पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एक मुकदमे में वह गवाह हैं, जिससे विभाग के अधिकारी और जेई जितेंद्र यादव उनसे रंजिश मानने लगे हैं। पाठक का कहना है कि जेई कई बार उन पर गवाही नहीं देने का दबाव डाल चुके थे। ऐसा ना किए जाने पर कई बार विभागीय अधिकारियों ने उनके घर बिजली चोरी की बात कहकर छापेमारी की। सात मई को सुशील पाठक की मां शशी पाठक के खिलाफ सदर कोतवाली में जेई जितेंद्र यादव ने बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने पर सात मई को पाठक जेई के घर पहुंचे और झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बारे में पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा। पाठक का आरोप है कि जेई जितेंद्र यादव और उनके भाई सुबोध यादव ने उनकी सोने की चेन, घड़ी आदि छीन लिए और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहराई से विवेचना की जाएगी। जेई जितेंद्र यादव ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज होने के बाद जानबूझकर यह आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed