फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jalsar youth dies due to falling from train

ट्रेन से गिरकर जलेसर के युवक की मौत 

Sun, 25 Feb 2018 12:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 25 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Jalsar youth dies due to falling from train
memu train - फोटो : अमर उजाला
हाथरस जंक्शन क्षेत्र में पुरा रेलवे स्टेशन से पहले शनिवार दोपहर को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षतिग्रस्त शव मिला। शाम को युवक के शव की शिनाख्त 38 वर्षीय मोहकम सिंह पुत्र लालाराम निवासी हसनगढ़ी थाना जलेसर के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहकम सिंह दिमागी रूप से परेशान था। उसका परिवार कुछ समय से दिल्ली में रह रहा है। मोहकम सिंह अपना इलाज कराने के लिए कुछ दिनों पहले ही दिल्ली से गांव आया था और हाथरस में अपनी बहन के यहां रहकर इलाज करा रहा था। शनिवार दोपहर को वह ईएमयू ट्रेन से हाथरस से गांव जा रहा था। पुरा स्टेशन से पहले गांव वीरनगर के पास मोहकम सिंह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद वह उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर पड़ा। ट्रेन की चपेट में आने से मोहकम सिंह के शव के चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने कुछ ही घंटों में शव की शिनाख्त कर ली। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद शव को दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed