{"_id":"5a8dbc724f1c1ba1268bbbe6","slug":"innocent-s-death-drowned-in-toilets-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के टैंक में डूबकर मासूम की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय के टैंक में डूबकर मासूम की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अनुज का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
परिजनों की छोटी सी लापरवाही ने घर का चिराग बुझा दिया। दोपहर को घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के बच्चे की निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में डूबकर मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। शोक के माहौल में बालक के शव को दफनाया गया।
मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी प्रेमपाल के मकान में शौचालय का निर्माण हो रहा है। इसके लिए घर के आंगन मेें टैंक बनाया गया है। टैंक में पानी भरा हुआ था। प्रेमपाल का तीन वर्षीय पुत्र अनुज बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे घर के आंगन में खेलते हुए टैंक में जा गिरा। काफी देर तक जब बालक घर में दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोग उसे घर व आस-पड़ोस में खोजने लगे। घर के लोग परेशान हो गए। लगभग डेढ़ बजे टैंक को देखा तो मासूम बालक टैंक में पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने आनन-फानन उसे टैंक से बाहर निकाला और उसे वृंदावन एक निजी हॉस्पिटल में भी ले गए।
जहां चिकित्सक ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। बालक का शव लेकर जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पिता प्रेमपाल ने बताया कि यह टैंक शौचालय के लिए खुदवाया था। लेकिन अभी इसका उपयोग पानी के स्टोरेज के लिए हो रहा है। परिवार के लोग टैंक से पानी निकालने के बाद इसे ढंक देते थे, लेकिन बुधवार को गलती से किसी ने पानी निकालने के बाद इसे ढंका नहीं। खेलते-खेलते मासूम टैंक तक पहुंच गया और उसमें जा गिरा। बाद में शव को दफना दिया गया।