फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Indigenous fireworks caught by the forest

जंगल से पकड़ी देसी आतिशबाजी

Wed, 11 Oct 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सासनी (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सासनी (हाथरस)।  Updated Wed, 11 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Indigenous fireworks caught by the forest
आतिशबाजी - फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के गांव नगला बिजैया के जंगलों में पुलिस ने छापा मारकर बड़े पैमाने पर देसी आतिशबाजी का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने आतिशबाजी की जांच के लिए फॉरेंसिंक एक्सपर्ट को भी बुलाया, जिनकी मदद से पकड़ी गई आतिशबाजी को निष्क्रिय करा दिया गया। हालांकि पकड़े गए लोग खुद को लाइसेंसी आतिशबाजी निर्माता बता रहे हैं। पुलिस उनके कागजातों की बारीकी से जांच करा रही है। दिवाली से ठीक पहले पुलिस की इस कार्रवाई से देसी आतिशबाजी बनाने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव नगला बिजैया के जंगलों में बड़े पैमाने पर देसी पटाखे बनाए जा रहे हैं, जिन्हें दिवाली पर खपाए जाने की तैयारी है। सूचना पर कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर दबिश दी और वहां से बड़े पैमाने पर देसी आतिशबाजी का जखीरा बरामद कर लिया। पुलिस बरामद की गई आतिशबाजी को अपने साथ थाने ले आई। 
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि जंगल में दो अलग-अलग जगहों से काफी मात्रा में सुतली बम, बने एवं अधबने बम, कुल्हड़, रॉड एवं बारूद बरामद किया गया है।

पुलिस को देखकर मौके से आतिशबाजी बनाने वाले लोग फरार हो गए, जबकि दो लोगों को पुलिस ने अशोक कुमार और संजय कुमार निवासी मोहल्ला जमुनवाला सासनी पकड़ लिया। एसओ का कहना है कि जो लाइसेंस है वो संजय की पत्‍नी के नाम से है, लेकिन मौके पर मानक से ज्‍यादा आतिशबाजी का स्टोक मिला है, इसलिए मुकदमा दर्ज किया गया है।मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed