फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In the case of killing of wife, three including the husband were sent to the jail

पत्नी की हत्या के मामले में पति समेत तीन को जेल भेजा

Thu, 22 Mar 2018 11:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 22 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
In the case of killing of wife, three including the husband were sent to the jail
arrested shimla
क्षेत्र के गांव कटाई के निकट खारजा नहर पर पांच दिन पूर्व जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सराय की एक विवाहिता की हत्या के बाद क्षत विक्षत शव मिलने के बाद पुलिस ने विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति व दो जेठ समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता स्नेहलता के पति मनोज का पत्नी से कुछ साल पहले दहेज को लेकर मुकदमा चला था। मनोज ने कार्रवाई के डर के कारण पत्नी स्नेहलता से समझौता भी कर लिया। स्नेहलता से समझौता हो जाने के बाद भी मनोज कुमार अपने दिल में स्नेहलता के प्रति घृणा रखता था।
विज्ञापन


मनोज कुमार ने पत्नी के संतान न होने व गांव के ही किसी युवक से संबध होने के शक के कारण दूसरी शादी करने के उद्देश्य से पत्नी की अपने भाई पुष्पेंद्र व जैन कुमार के सहयोग से 11 मार्च को हत्या कर दी आैर उसके शव को खारजा नहर में फेंक दिया आैर कोतवाली में पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मनोज ने पत्नी स्नेहलता की हत्या किए जाने के बाद पत्नी के भाग जाने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस व विवाहिता के परिजनों को भटकाना चाह रहा था। लेकिन विवाहिता की मौत के बाद उसका का शव बरामद होने के बाद मनोज कुमार व उसके भाईयों का सारा राज अचानक खुल गया। पुलिस ने तीनों भाइयों को जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed