{"_id":"579f9db14f1c1b5a7b2b9781","slug":"in-sikandrarau-rogues-attacked-police-soldier-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में बदमाशों का पुलिस पर हमला,सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकंदराराऊ में बदमाशों का पुलिस पर हमला,सिपाही घायल
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी से दिल्ली तक चर्चित नेशनल हाइवे नंबर 91 पर बेखौफ लुटेरों ने अब गश्त पर निकली पुलिस पर सीधा हमला बोल दिया। बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के हाथ में गोली लगी है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की रात नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस लूटकांड में इन बदमाशों के शामिल होने की आशंका है।
बता दें कि रविवार रात को कुछ बदमाशों ने जीटी रोड पर उरई डिपो की बस को कब्जे में लेकर जमकर लूटपाट की थी, इसके बाद पुलिस पर लूट के खुलासे का दबाव बढ़ गया था।
इस मामले में पुलिस को लूट का मुकदमा डकैती में दर्ज करना पड़ा। इसी प्रकरण को लेकर सोमवार रात को एसआई विपिन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम एटा रोड पर दबिश के लिए जा रही थी। अचानक पुलिस का आमना-सामना बदमाशों से हो गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसमें सिपाही सीलेश्ा यादव घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें से एक बदमाश के हाथ में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, वहीं, पुलिस बदमाशाें से पूछताछ कर रही थी। पुलिस के अनुसार बदमाशाें के तार रोडवेज बस में लूटकांड से भी जुड़े होने की आशंका है।
बदमाशों से कई मोबाइल और नकदी भी बरामद हुई है। देर रात डीआईजी गोविंद अग्रवाल व एसपी समेत कई आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। कोतवाली में बदमाशों से पूछताछ जारी थी।