फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In a minor controversy in Sassani, the young man was murdered with sharp weapons

सासनी में मामूली विवाद में युवक की धारदार हथियारों से हत्या

Tue, 24 Oct 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सासनी (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो सासनी (हाथरस)। Updated Tue, 24 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
In a minor controversy in Sassani, the young man was murdered with sharp weapons
हत्या - फोटो : Amar Ujala
कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में रविवार देर रात एक ही समुदाय के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। मामूली बात पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर चाकू, छुरे और तलवारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि रविवार की रात करीब 11 बजे कस्बा के मोहल्ला कस्सावान में अनीस पुत्र रज्जाक के घर के बाहर कुछ युवक बैठकर बातें कर रहे थे। तभी अनीस घर के बाहर निकला और आरोपी युवकों से बैठने के लिए मना किया इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपी युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इन लोगों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। आरोपी युवकों ने छुरा, चाकू और तलवार लेकर अनीस पर हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर अनीस के परिवार के अन्य लोग भी मौके की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक आरोपियों ने अनीस को धारदार हथियारों से गोद दिया, जिससे अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। अनीस को बचाने आए उसके भाई मुश्ताक, जीनस, अहसान, रमजानी पुत्रगण अजमेरी, हाशमीन पत्नी अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार को ले जाते समय अनीस ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि भाई मुश्ताक को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर लिखने तक उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। इलाके में तनाव के मद्देनजर एहतियातन जिले की कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलवा ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार, सीओ सुमन कनौजिया भी घटना स्थल पर पहुंच गईं। पुलिस ने मौके से आरोपी जमील पुत्र छुट्टन खां, नसीम पत्नी जमील खां और नब्बो उर्फ  नगमा, मैसर पुत्री जमील खां को गिरफ्तार कर लिया, जबकि छह अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। सासनी कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed