फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Imposed on the younger brother accused of killing father

छोटे भाई पर लगाया पिता की हत्या का आरोप

Sat, 13 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। एक बुजुर्ग की मौत के बाद उसके बडे़ बेटे ने छोटे पर पिता की हत्या करने का आरोप लगा दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। दोनों भाइयों में जमकर झगड़ा हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन

दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी बृज किशोर अपने छोटे बेटे बॉबी वर्मा के साथ अपने मकान में रहा करते थे। उनका बड़ा बेटा दाऊदयाल सीकनापान गली में किराए पर रहता है। शुक्रवार दोपहर को जब बृज किशोर की मौत हुई तो दाऊदयाल ने अपने छोटे भाई बॉबी वर्मा पर मकान और दुकान हड़पने के इरादे से पिता की हत्या करने का आरोप लगा दिया। लिखित शिकायत मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पुलिस जिला अस्पताल ले आई। यहां बॉबी वर्मा ने बताया कि कई साल पहले बड़े भाई को उनका हिस्सा देकर अलग कर दिया गया था। उनके पिता को दिमाग, दिल और सांस संबंधी बीमारियां थीं। लंबे समय से अलीगढ़ के तीन डॉक्टरों से उनका इलाज चल रहा था। बुजुर्ग की मौत पर भाइयों के बीच विवाद पर कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बडे़ भाई ने तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed