फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hypnotized woman cheated jewelery

सम्मोहित कर महिला से ठगे जेवरात

Thu, 11 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। नगर के मौहल्ला मटकोटा में बुधवार की दोपहर एक महिला को दो ठगों ने सम्मोहित कर 70 ग्राम सोने के आभूषण तथा तीन हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। 

 नगला लाल निवासी पूनम जैन पत्नी अजय जैन नगर के मौहल्ला मटकोटा में काम से आई थी। महिला के माथे पर लहसुन का निशान है। दो अज्ञातों ने महिला को एक कागज दिखा कर एक पता पूछा महिला के मना करने पर कहा कि आप जानती है गौर से पढ़िये। इतनी देर में एक ठग ने कहा कि आपके माथे पर कुछ लगा है तो महिला ने कहा कि लहसुन है। इतनी देर में ठगों ने पता नहंीं मुंह से क्या बुदबुदाया पूनम बुरी तरह सम्मोहित हो वहीं पर खड़ी रह गई। इतनी देर में ठगों ने उनके हाथों से चार चूड़ी सोने की, गले से चेन, हाथों से दो अंगूठी, कानों से झाले तथा पर्स में रखे तीन हजार पचास रुपये पार कर दिये। थोड़ी देर पश्चात महिला को स्थित का भान हुआ तो उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक ठग रफूचक्कर हो चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed