फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband murders on obstructing illegal relations

अवैध संबंध में बाधक बनने पर पति की हत्या

Fri, 14 Sep 2018 12:03 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस) Updated Fri, 14 Sep 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Husband murders on obstructing illegal relations
धीरज यादव का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
 महिला के साथ अवैध संबंध में बाधक बनने पर प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के पति की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मथुरा के अभिषकपुरी कॉलोनी में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है। इन लोगों ने इस वारदात को मथुरा में अपने भाई के साले के घर ले जाकर अंजाम दिया। हत्या की सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली हाइवे में महिला के प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मूल रूप से कस्बा हसायन के मोहल्ला अहीरान निवासी धीरज यादव पुत्र रमेश यादव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कई वर्ष पूर्व मथुरा की कृष्ण बिहार कालोनी में मकान बनाकर रहने लगा। मृतक के भाई संजय यादव ने आरोप लगाया है कि धीरज के पत्नी से उसके प्रेमी बबलू पुत्र राधे निवासी बरारी रिफाइनरी मथुुुरा का अवैध संबंध था।
विज्ञापन


जब इसकी भनक धीरज को लगी तो उसने इसका विरोध किया। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि धीरज यादव की पत्नी का प्रेमी बबलू बुधवार को दोपहर साढे़ तीन बजे घर से धीरज को अपने भाई के साले जयवीर सिंह के घर अभिषेकपुरी ले गया। वहां धीरज को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे बबलू अपने भाई प्रवीण, बृजगोपाल, अनिल पुत्र बालकिशन के साथ मिलकर मारपीट करते हुए रॉड से सिर में प्रहार कर धीरज को मौत के घाट उतार दिया। संजय यादव ने मथुरा की कोतवाली हाइवे में बबलू सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलने पर धीरज यादव के परिजन और पूर्व चेयरमैन सेठ ओमप्रकाश यादव, मनोज यादव सहित काफी लोग शव को लेने मथुरा पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed