फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Htisa Scopio - Ertiga , clashed on the bridge , 14 injured

हतीसा पुल पर स्कॉपियो-एर्टिगा भिड़ी, 14 घायल

Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Htisa Scopio - Ertiga , clashed on the bridge , 14 injured
आमने-सामने की भिडं़त में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। बढ़ते सड़क हादसों के कारण बाईपास अब जानलेवा होता जा रहा है। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे हतीसा पुल पर स्कॉर्पियो और एर्टिगा की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हुआ। हादसे में दोनों कारों में सवार सभी 14 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से छह को नाजुक हालत में रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंची हाथरस गेट और सदर कोतवाली पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकाला। एसओ हाथरस गेट केपी सिंह के मुताबिक एर्टिगा कार में फीरोजाबाद के परिवार के आठ सदस्य गंगा स्नान कर लौट रहे थे। हतीसा पुल पर आगरा और फतेहपुर सीकरी घूमकर लौट रहे एक परिवार की स्कॉर्पियो कार से इसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आगरा की ओर से आ रहे छोटा, निवासी जलाली हरदुआगंज, राहुल चौधरी, प्रेमवती, बिल्लू, रेनू निवासीगण शंकर बिहार कॉलोनी, थाना क्वार्सी, अलीगढ़ और राजघाट से आ रहे धुव्र गोयल, विवेक गोयल, सतीश चंद्र गोयल, गिरीश चंद्र गोयल, महावीर प्रसाद गोयल, सुभाष गोयल निवासीगण थाना उत्तर, फीरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से कई के शरीर में हाथ-पैर, सिर में फ्रेक्चर थे। सभी को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed