फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   HT line pluck on a House, two injured

मकान पर गिरी हाईटेंशन लाइन, मां-बेटी झुलसे

Fri, 08 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 08 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
HT line pluck on a House, two injured
हाईटेंशन लाइन
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लच्छिमपुर में एक मकान पर हाईटेंशन लाइन गिरने से पालतु कुत्ते की मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद महिला और बच्चे करंट से झुलसकर घायल हो गए। दोनों का उपचार बागला अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन


गंाव के किसान उदयवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे वह घर से बाहर थे। मकान से दो फुट दूर गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर बंदर कूद पड़ा, जिससे तार मकान पर आकर गिर गए। इससे पूरे मकान में करंट दौड़ गया। दीवार के पास बैठे पालतू कुत्ते ने करंट की चपेट में आकर दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी मछला देवी और बेटी भारती करंट लगने से झुलस गईं। चीख-पुकार होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह शट डाउन कराया औैर इस तरह बड़ा हादसा होने से बच गया। दोनों घायलों का उपचार बागला जिला अस्पताल में कराया गया है। गांव के लोगों में विद्युत विभाग की इस लापरवाही से हुए हादसे के कारण आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed