फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   He caught the gang encounter another prize

मुठभेड़ में धोनी गैंग का एक और इनामी पकड़ा

Fri, 17 Jun 2016 10:47 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
He caught the gang encounter another prize
इनामी बदमाश पवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। धोनी गैंग के पांच हजार के इनामी बदमाश पवन पुत्र बिजेंद्र निवासी नगला गजुआ को गुरुवार रात रुहेरी तिराहे पर मुठभेड़ के बाद हाथरस गेट पुलिस ने दबोच लिया। पवन सहपऊ में गेहूं की 232 बोरी और ट्रैक्टर लूटने के मामले में आरोपी है। पवन पिछले साल बिंदल स्टील के यहां हुई लाखाें की डकैती के मामले में भी आरोपी था और पकड़े जाने के बाद जेल गया था।
विज्ञापन


पवन के पास से पुलिस ने लूटा गया 22 बोरी गेहूं बरामद किया है। इसमें से 12 बोरी गेहूं धोनी के पिता चंद्रपाल निवासी निनामई, सासनी और 10 बोरी गेहूं धोनी के मामा राजेश निवासी छौंक, हाथरस जंक्शन के घर से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस इस मामले में अभी चंद्रपाल, राजेश और प्रमोद उर्फ मूंछ निवासी पुत्र नेत्रपाल निवासी गभाना, अलीगढ़ की तलाश है। पुलिस को लूटे गए ट्रैक्टर को भी बरामद करना है। अभी तक गेहूं लूट में पुलिस राजू, प्रताप, धोनी और नंगा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसओ हाथरस गेट केपी सिंह ने बताया कि 13 मई को सहपऊ सादाबाद मार्ग पर परसौरा बम्बे के पास धोनी गैंग ने 232 बोरी गेहूं से लदे ट्रैक्टर को लूट लिया था। आरोपियों ने फीरोजाबाद से लूटे गए कैंटर की मदद से यह लूट की थी। इसके बाद वह कैंटर को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकले थे। चालक को वह हाथरस में अलीगढ़ रोड पर नहर के पास फेंक गए थे। लूटे गए गेहूं को अलीगढ़ में बेचा गया था। बाकी गेहूं बरामद करने के लिए भी पुलिस कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed