फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras fired on merchant and son 5 lakhs looted

हाथरस में व्यापारी और पुत्र पर फायरिंग कर पांच लाख लूटे

Sun, 07 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 07 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
तगादा वसूल कर लौट रहे रविवार को चंदपा क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने चीनी व्यापारी व उनके बेटे पर फायरिंग कर पांच लाख रुपये और कार लूट ली। बाद में बदमाशों ने थोड़ी दूर जाकर कार को छोड़ दिया। बीते कुछ समय में चौथी वारदात है ।
विज्ञापन


बल्देव, बरहन और सादाबाद से तगादा कर रविवार दोपहर घर लौट रहे गुड़िहाई बाजार निवासी चीनी व्यापारी दिनेश माहेश्वरी और उनके बेटे सागर की इंडिका विस्टा कार को नगला भुस तिराहे पर पांच नकाबपोश बदमाशों की इंडिगो कार ने ओवरटेक कर रोक लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


सागर के बाएं हाथ में गोली लगने से घबराए पिता दिनेश को कार से बाहर खींचकर लोहे की पाइपों से बेरहमी से पीटा गया।   और इसके बाद बदमाश दोनों को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर व्यापारी की कार लेकर भाग निकले। इस कार में तगादे में वसूल किए गए पांच लाख रुपये और सागर का कीमती मोबाइल फोन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदपा पुलिस जानकारी होने के आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लूट की इस वारदात से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी घुले सुशील चंद्रभान मौके पर पहुंच गए, वहीं सीओ सिटी आरके गौतम घायलों के बयान लेने जिला अस्पताल पहुंचे।


एसओजी प्रभारी महेश चंद्र को भी मौके पर बुला लिया गया। हालांकि बदमाशों द्वारा लूटी गई कार कुछ देर बाद बाईपास पर ही लावारिस हालत में मिल गई। परिजनों ने बताया कि दिनेश माहेश्वरी से तीन महीने पहले दाऊजी, मथुरा में भी लूट हुई थी। अस्पताल में उपचार के बाद घायलों की हालत अब पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed