{"_id":"5b294c7f4f1c1bc96b8b7100","slug":"hanged-my-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रेखा को फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गुतहरा के पूर्व प्रधान की बेटी की मथुरा निवासी सुसरालीजनों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतका के पिता ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
सहपऊ कोतवाली के गांव गुतहरा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह बघेल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री रेखा की शादी 15 जून 2015 को गोवर्धन चौराहा मथुरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र डाल चंद्र के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर उनकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित करते थे। रेखा ने एक बेटी को भी जन्म दिया। बार-बार प्रताड़ना से परेशान रेखा ने दो दिन पहले मायके में फोन किया और उसे बुलाकर ले जाने के लिए कहा। परिजनों ने उससे बेटी से मंगलवार को आने की बात कही। सोमवार की देर रात रेखा की मौत की खबर मायके में आई तो कोहराम मच गया।
वीरेंद्र सिंह के अनुसार जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो ससुरालीजन फरार थे। उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे। हाथ और पैर टूटा हुआ था। उसका गला घाेंटा गया था। वीरेंद्र सिंह ने कृष्णा नगर कोतवाली मथुरा सदर में में बेटी के ससुर डाल चंद्र पुत्र बाबूलाल, सास चंद्रवती, पति धर्मेंद्र, ननद कुसुम तथा सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।