फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Had hatched a plot to kidnap his own

खुद ही रची थी अपने अपहरण की साजिश

Mon, 29 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Had hatched a plot to kidnap his own

हाथरस/सिकंदराराऊ। चार दिन पहले घर वापस आते समय सिकंदराराऊ में मंडी समिति से पहले हुए अपहरण का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अपहृत आशीष ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी। ऐसा उसने गांव के कुछ लोगों को रंजिशन फंसाने के लिए किया था। 28 फरवरी को आशीष ने खुद ही अपने पिता साहब सिंह निवासी गढ़िया इकबालपुर, सिकंदराराऊ को फोन कर बताया कि वह पटना पक्षी विहार के पास है। पुलिस ने साहब सिंह की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

एसपी अजय पाल शर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 16 वर्षीय आशीष के पिता का लेनदेन को लेकर अवधेश आदि से विवाद चल रहा था। 26 फरवरी को इसी विवाद में आशीष के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसने आरोपियों से बदला लेने की ठान ली और अपने अपहरण की योजना बनाई। इस योजना में उसका पूरा साथ तहेरे भाई हरिकेष ने दिया। योजना के तहत मंडी समिति के पास इंडिका कार में सवार दो युवकों ने आशीष और हरिकेश की बाइक को नाटकीय तौर पर टक्कर मारी और आशीष को कार में बैठाकर उसके अपहरण का ड्रामा किया गया। एसपी ने बताया कि जब साहब सिंह को आशीष ने फोन कर अपनी लोकेशन दी तो इसकी जानकारी उसके पिता ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने आशीष को तय जगह से बरामद कर लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपहरण की योजना की सच्चाई बताई। नाबालिग आशीष नौवीं कक्षा का छात्र है और इससे पहले भी गांव की एक लड़की के अपहरण के मामले में कुछ दिन जेल में काट चुका है। पुलिस अपहरण के मुकदमे को निरस्त करने के बाद आरोपी आशीष के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। 

विज्ञापन

आशीष ने खुद ही अपहरण की योजना बनाई थी। इस तरह जो भी किसी को फंसाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज कराने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

अजय पाल शर्मा, एसपी

विज्ञापन

जल्द खुलेंगे कई और मामले: एसपी

एसपी अजय पाल शर्मा का कहना है कि जल्द ही पुलिस कई और मामलों से पर्दा हटाने जा रही है। कई मामले काफी चर्चित रहे थे। इसमें से एक मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। इनमें पुलिस को कामयाबी मिल गई है। एक-दो दिन में इनका खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed