फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gursuti cede its three nominated by tap , arms recovered

गुरसौटी बंबा से दबोचे तीन नामजद, हथियार बरामद

Tue, 26 Apr 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gursuti cede its three nominated by tap , arms recovered
कोतवाली सादाबाद पर वेदई हत्याकांड का खुलासा करते सीओ नरेन्द्र देव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव वेदई में गत दो अप्रैल को गोली मार की गई हत्या का खुलासा मंगलवार को कोतवाली पर सीओ ने कर दिया। घटना में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। घटना में एक नामजद को पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन


बता दें कि गांव वेदई में दो अप्रैल की सुबह गांव के ही पांच लोगों ने घर के बाहर बैठे तीन भाईयों पर फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में गोली लगने से रवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। मृतक के भाई प्रदीप कुमार चौहान पुत्र महेंद्र सिंह निवासी वेदई ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में तिलक सिंह, भूरी, देवेंद्र पुत्रगण रूद्र सिंह चौहान व सोनू पुत्र भूरी, बबलू उर्फ सत्यप्रकाश पुत्र तिलक सिंह को नामजद किया था। घटना की रिपोर्टं दर्ज करा दी गई थी। रिपोर्ट में एक अप्रैल को गांव में लगे मेले में तिलक सिंह व भूरा से प्रधानी के चुनाव को लेकर कहासुनी होने का जिक्र किया गया था। हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीओ नरेंद्र देव ने बताया कि घटना में नामजद भूरी सिंह पुत्र रूद्र सिंह, देवेंद्र सिंह पुत्र रूद्र सिंह और बबलू उर्फ सत्यप्रकाश पुत्र तिलक सिंह निवासीगण वेदई को 25 अप्रैल की रात नौ बजे मुखबिर की सूचना पर गुरसौटी बंबा से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक देशी रायफल 315 बोर भूरी सिंह के पास से, एक देशी तमंचा 315 वोर देवेंद्र के पास से और एक देशी तमंचा 315 वोर बबलू के पास से तथा 5 जिंदा कारतूस 315 वोर के बरामद किए हैं। इस घटना में एक नामजद तिलक सिंह को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक नामजद सोनू अभी भी फरार है। इसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। नामजदों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेशचंद्र, एसएसआई बाबूराम शर्मा, एसआई वैश अहमद, एसआई सुशील कुमार तथा कांस्टेबल प्रताप सिंह व विनीत कुमार थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed