फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Guilty of kidnapping seven years and 10 months imprisonment

अपहरण के दोषी को सात साल 10 माह कैद

Sun, 21 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 21 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय एसएन त्रिपाठी के न्यायालय ने अपहरण के एक मामले में एक अभियुक्त को सात वर्ष 10 माह के सश्रम कारावास एवं सात हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कारावास भी भोगना होगा।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक किशनलाल निवासी अवागढ़ ने कोतवाली सिकंदराराऊ में 31 मार्च 1999 को तहरीर देकर कहा कि अज्ञात लोगों द्वारा वादी के भाई सोवरन सिंह का अपहरण कर लिया गया। परिवार वालों द्वारा काफी खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


शक है कि वादी के भाई का कत्ल कर दिया हो। सोवरन सिंह काफी समय से गांव भटीकरा में डॉक्टरी करता था। रोज गांव आता जाता था, लेकिन जब वह गांव नहीं पहुंचा तो भटीकरा जाकर देखा। वहां उसकी साइकिल नगला वासी की सीध में माचुआ रजवाहा पर पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अप्रैल 1999 को सुबह 7.30 बजे पुलिस को गांव खकरई के जंगल में एक कुएं में पकड़कर एक आदमी को बांधकर डालने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां से एक आदमी बैठा था, जोकि पुलिस को देखकर भाग गया, जबकि कुएं में पडे़ एक व्यक्ति को निकाला गया तो उसने अपना नाम सोवरन सिंह निवासी अवागढ़ बताया।


उसने खुद को बदमाशों द्वारा अगवा कर एक नीली कार में ले जाने की जानकारी दी और बताया कि उसके बाद इन लोगों ने उसे यहां यहां बांधकर डाल रखा था। पुलिस ने इस मामले में धर्मवीर निवासी निहालपुर थाना मारहरा एटा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed