{"_id":"571d14554f1c1b742f8b56e5","slug":"girl-gor-present-infront-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती खुद पहुंची थाने, दर्ज कराए बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती खुद पहुंची थाने, दर्ज कराए बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सदर कोतवाली पुलिस जिस युवती की तलाश में पिछले चार दिनों से कई जिलों की खाक छान रही थी, वह रविवार सुबह सात बजे खुद थाने पहुंच गई। मुंह पर बंधे सफेद दुपट्टे को जैसे ही 19 साल की इस लड़की ने हटाया और अपना नाम कोतवाली निरीक्षक को बताया, सब हैरत में पड़ गए। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए और परिजनों को उसके पहुंचने की सूचना दी।
दरअसल, इस युवती के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने हाल ही में पांच लोगों के विरुद्ध इसे बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें एक मुख्य अभियुक्त है, जबकि बाकी चार उसके साथी हैं। मुख्य आरोपी के दूसरे समुदाय का होने के कारण हिंदूवादी पुलिस पर युवती को बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को ही जेल भेजा था। जिसके बाद से बाकी आरोपियों में खलबली मची हुई थी।
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपियों के दूसरे राज्यों में छिपे होने की जानकारी उन्हें मिली थी। इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचकर दबिश देती, उन्होंने युवती को पुलिस के पास भेज दिया। युवती के थाने पहुंचने से पुलिस को बड़ी राहत मिली है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि युवती के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कोर्ट में उनके बयान कराए जाएंगे। चूंकि लड़की बालिग है, इसलिए कोर्ट में दिए बयान के आधार पर ही पुलिस युवती की सुपुर्दगी पर फैसला करेगी।