फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Full truck caught its progeny , three cows went dead

गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, तीन गायें मृत निकलीं

Mon, 06 Jun 2016 11:55 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Full truck caught its progeny , three cows went dead
मृत गायों का अंतिम संस्कार कराते हिन्दूवादी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सादाबाद (हाथरस)। कोतवाली सादाबाद पुलिस ने सोमवार को सुबह मवेशियों से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक के चालक और उसमें सवार अन्य लोग पुलिस को देखकर भाग गए। ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गोवंश के मवेशी भरे हुए थे। इनकी तादाद तीन दर्जन से ज्यादा थी, जिनमें से तीन गायें मृत निकलीं। सूचना पर हिंदूवादी भी पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको शांत कराया। इस मामलें ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


कोतवाली सादाबाद पुलिस को सोमवार की तड़के सूचना मिली की एक ट्रक में अवैध रूप से गोवंश को लादकर ले जाया रहा है। आशंका है कि इन मवेशियों को कट्टी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो चालक ट्रक को एक किनारे पर खड़ा करने के बाद उसमें सवार अन्य लोगों के साथ खेतों की तरफ भाग गया। हालांकि पुलिस टीम ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में करीब तीन दर्जन गोवंश के मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। तीन गायें मृत हालत में निकलीं। बाकी मवेशियों की हालत भी खराब थी। सूचना पर भाजपा और हिंदू संगठनों के लोग मंडी समिति के पास पहुंच गए। इन लोगों ने गोवंश की इस हालत पर जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि गोवंश की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बाद में ट्रक से मिली मृत गायों का हिंदूवादियों ने अंतिम संस्कार करवाया और बाकी गायों को गौशाला ले जाया गया। सादाबाद के उपनिरीक्षक घनेंद्र शर्मा ने ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता एवं पशु हत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed