फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   four Shopkeeper arrest in Hathras due to encroachment

चार दुकानदारों को हिरासत में लेने पर थाने पर हंगामा

Sat, 03 Feb 2018 01:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 03 Feb 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
four Shopkeeper arrest in Hathras due to encroachment
कोतवाली में हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : amar ujala
जाम से जूझते शहरवासियों को राहत देने के मकसद से सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम को घनी आबादी वाले प्रमुख बाजारों में जैसे ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी, दुकानदारों में खलबली मच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर दी गई चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर चार दुकानदारों को हिरासत में ले लिया, जिनके समर्थन में बड़ी संख्या में शहर के कई प्रमुख व्यापारी नेता कोतवाली पहुंच गए। यहां देर तक व्यापारियों और पुलिस के बीच नोक-झोंक हुई। काफी देर तक हंगामा मचा रहा। बाद मे पुलिस ने दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी देकर हिरासत में लिए गए दुकानदारों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


दरअसल,  प्रमुख बाजारों में जाम की समस्या के निस्तारण के लिए कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का ऐलान किया था। कई दिन पहले ही शहर के प्रमुख बाजारों के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। शुक्रवार को कोतवाल जसपाल सिंह पंवार हाथ में माइक और मय फोर्स के जब रामलीला मैदान बाजार में पहुंचे तो व्यापारियों में खलबली मच गई। किसी ने अपना त्रिपाल हटाया तो किसी ने अपनी बेंच अंदर धकेली। जल्द ही दुकानदार फुटपाथ पर सजी दुकान को चंद मिनटों में अपनी हद में ले जाने की कोशिश में जुट गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बाजार में घूमकर माइक से व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। पुलिस के सामने चार दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया और जब पुलिस ने उन्हें इसके लिए चेताया तो वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। इस पर पुलिस ने उक्त व्यापारियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों को इस तरह हिरासत में लेने से कई व्यापारी प्रमुख व्यापारी नेताओं के साथ सदर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया। कोतवाल जसपाल पंवार ने कहा कि व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने में सहयोग देना पड़ेगा। इस पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि उन्हें कुछ समय दिया जाए। जल्द ही सभी दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे। व्यापारी नेताओं के भरोसा दिलाने पर पुलिस ने दुकानदारों को हिरासत में मुक्त कर दिया। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि पुलिस एक्ट के तहत 50 दुकानदारों के चालान किए गए हैं। अभी चेतावनी दी गई है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed