फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four people sued for life in a deadly attack

जानलेवा हमले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 07 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 07 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
इगलास अड्डे के पास धाऊ बाग बगीची पर भोला पहलवान पर शनिवार देर रात हुए जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। उधर, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भोला पहलवान की हालत अब खतरे से बाहर है। उनके पेट और पीठ में तीन गोलियां लगी थीं। पहलवान को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया था।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने भोला पहलवान के पिता रामवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अखैपुर, इगलास, अलीगढ़ की शिकायत पर इगलास रोड स्थित रत्नगर्भा कॉलोनी निवासी लक्ष्मण पहलवान और उसके तीन अन्य अज्ञात साथियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रामवीर सिंह ने कहा है कि भोला बगीची के गेट के पास खड़ा था तभी आरोपी बाइक पर सवार आए और आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध  धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक रजनेश तिवारी का कहना है कि जानलेवा हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। भोला की हालत में अब सुधार है। लक्ष्मण समेत चार पर भोला के पिता की शिकायत पर मुकदमा  दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed