फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Foodgrains of 31 wheat sticks grabbed

खाद्यान्न की कालाबाजारी 31 गेहूं के कट्टे पकड़े

Tue, 28 Aug 2018 11:54 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 28 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Foodgrains of 31 wheat sticks grabbed
आपूर्ति विभाग की टीम ने द्वारा पकड़ा गया कालाबाजारी का अनाज । - फोटो : Amar Ujala
 जिले में राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। विभागीय स्तर से भले ही कड़ी कार्रवाई की जा रही हो, लेकिन कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार को एसडीएम सासनी इंद्रसेन की सूचना पर आपूर्ति विभाग की टीम ने मंडी समिति से एक मैजिक को सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन


टीम ने मौके पर 31 कट्टे गेहूं के बरामद किए हैं। गरीबों बंटने वाला यह खाद्यान्न यहां मंडी में बिकने के लिए आया था। प्रथम दृष्टया जांच में यह खाद्यान्न सासनी क्षेत्र के गांव औदुआं के डीलर का निकला है। विभागीय स्तर से इस मामले कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


एसडीएम सासनी ने फोन के माध्यम से पूर्ति विभाग के लिपिक संतोष को सूचना दी कि सरकारी खाद्यान्न को हाथरस मंडी में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पाते ही पूर्ति निरीक्षक केपी सिंह और लिपिक दोनों ने हाथरस मंडी की ओर रुख कर लिया और मंडी परिसर में पहुंचकर एक लोडर मैजिक को पकड़ लिया। गाड़ी को पकड़ने के बाद विभागीय अधिकारियों ने खाद्यान्न का रिकार्ड मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकार्ड उपलब्ध न होने की दशा से जांच शुरू की। जांच में यह निकलकर आया कि यह खाद्यान्न सरकारी है। टीम ने तुरंत माल का जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में चालक ने बताया कि यह खाद्यान्न औंदुआ से लाया जा रहा है। टीम ने तुरंत खाद्यान्न को जब्त कर लिया। 


खाद्यान्न के पकड़े जाने के बाद विभागीय स्तर से मामले में गंभीरता बरतते हुए तत्काल औंदुआ के राशन डीलर की दुकान का स्टॉक चेक किया गया। यहां स्टॉक में गड़बडी मिली। यहां स्टॉक चेक  करने के दौरान 13 कट्टे चावल, 20 कट्टे गेंहू के कम मिले। वही स्टॉक से 236 लीटर मिट्टी का तेल अधिक पाया गया। इस पर विभागीय स्तर कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसकी सूचना विभाग स्तर से शासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed