{"_id":"5b48eadb4f1c1b4f748b470b","slug":"fire-in-tanker-and-truck-clamp-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर और ट्रक में भिड़ंत ट्रक में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर और ट्रक में भिड़ंत ट्रक में लगी आग
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में आग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में एनएच-93 पर चौपाल सागर के निकट गुरुवार रात्रि तेल से भरे टैंकर और ईंट से लदे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई । दुर्घटना में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ट्रक में भीषण आग लग गई और एनएच पर जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गुरुवार रात्रि करीब 12 बजे तेल से भरा टैंकर अलीगढ़ की ओर जा रहा था और ईंट से लदा ट्रक अलीगढ़ से आगरा की तरफ जा रहा था। सासनी कोतवाली क्षेत्र में चौपाल सागर के निकट दोनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रक में आग लग गई। और वहीं टैंकर चालक जयवीर पुत्र महेश निवासी गांव बसगोई थाना कोतवाली सासनी घायल हो गया। इस दौरान ट्रक में भीषण आग लग गई और एनएच पर जाम लग गया।
मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, वहां से आगरा भेज दिया गया। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंच गई एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना सासनी पुलिस भी वहां आ गई। शुक्रवार सुबह एसडीएम सासनी के आदेश पर पुलिस ने टैंकर में भरे तेल के नमूने को प्रयोगशाला भेजा है।