{"_id":"58d94e6c4f1c1b461c63d9f1","slug":"female-soldier-s-husband-charged-with-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही के पति पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सिपाही के पति पर दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो अमर उजाला/ हाथरस।
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस (ब्यूरो)। एटा जिले की निधौली कला क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट से गुहार लगाते हुए पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला ने कहा है कि वह 17 मार्च से एक जरूरी कार्य से एसपी दिलीप कुमार से मिलने पुलिस अधीक्षक कार्यालय गई थी। यहां एसपी नहीं मिले, लेकिन महिला सिपाही का पति मिल गया। उसने महिला को जल्द काम कराने का भरोसा दिलाया। उसने कहा कि उसकी पत्नी सिपाही है और वह इस काम को तत्काल करा देगी। आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी घर पर ही है। झांसा देकर वह महिला को एक क्वार्टर में ले गया। यहां महिला सिपाही पहले से मौजूद थी। आरोपी का इशारा पाकर महिला सिपाही घर से बाहर चली गई। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घर से बाहर आने के बाद महिला ने जब सिपाही से उसके पति की करतूत बताई तो सिपाही ने उसे मुंह बंद रखने को कहा। ऐसा नहीं करने पर महिला को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। थाना हाथरस गेट पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। इंस्पेक्टर हाथरस गेट रजनेश तिवारी का कहना है कि उन्हें अभी कोर्ट से इस तरह का कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।