{"_id":"59ecdbb64f1c1ba7678b703e","slug":"female-body-found-on-railway-track-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में जाफराबाद के पास रेवले ट्रैक पर एक 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। महिला का शव पड़ा देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जब महिला की शिनाख्त कराई तो इसकी पहचान जाफराबाद निवासी डब्बू की पत्नी लक्ष्मी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिससे मामले में विधिवत रूप से कार्रवाई की जा सके।
पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय लक्ष्मी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व जाफराबाद निवासी डब्बू के साथ हुई थी। महिला के अपने पति से अनबन बताई जाती है। रविवार को अचानक लोगों को जाफराबाद के निकट ही एनसीआर के रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा होने की जानकारी दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर महिला के शव की शिनाख्त कराई गई। जिसमें पता चला कि महिला गांव जाफराबाद निवासी डब्बू की पत्नी लक्ष्मी ही है। इसके बाद इसके ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति अभी तक सामने नहीं आया है। महिला के मायके पक्ष को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।
महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिससे यह साफ हो सके कि महिला की मौत किन कारणों से हुई। कुछ लोगों द्वारा महिला की मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। विवाहिता के परिजनों के भी शीघ्र ही आने की उम्मीद है। परिजनों की तहरीर के अधार पर विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी। महिला के ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब हैं। इनके बारे में भी जानकारी की जाएगी। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया महिला का पोस्टमार्टम आदि कराया गया है। जिससे हत्या या आत्म हत्या जो भी होगा स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मामले में विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी।