फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father and son done half a million rupees

पिता-पुत्र ने किया ढाई करोड़ का गोलमाल

Mon, 25 Mar 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 25 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Father and son done half a million rupees
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। शहर के विनोद विहार कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र पर एमपी के ग्वालियर में ढाई करोड़ रुपये का गोलमाल कर लिया। इनकी तलाश में एमपी पुलिस हाथरस आई और एक आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। दोनों पर लोगों के रुपये दोगुने करने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन


आरोप है कि विनोद विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार और उनके पुत्र यतीश ने एक चिट फंड सोसायटी के नाम से फर्म डाली, जिसके जगह-जगह एजेंट बनाए गए। लोगों को यह बताया गया कि 72 महीने में उनके रुपये दो गुने हो जाएंगे। इस बात को कहते हुए सैकड़ों लोगों से रुपये जमा करा लिए और एक दिन फर्म बंद कर दी।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित थाना हजीरा में तमाम लोगों ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी कर करीब ढाई करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इसके चलते रविवार को एमएपी पुलिस के एसआई योगेंद्र सिंह मावई अपनी टीम के साथ कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे। यहां पर अपनी आमद कराने के बाद विनोद विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार को पकड़ा और फिर उसे अपने साथ ले ग्वालियर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed