{"_id":"5740aae94f1c1bcc64ac7287","slug":"farmer-s-murder-in-nagla-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला ठाकुर में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगला ठाकुर में किसान की गोली मारकर हत्या
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sun, 22 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ठाकुर में खेत पर गए किसान की शनिवार की देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में छानबीन की। देर रात तक पुलिस मौके पर ही मौजूद थी और ग्रामीणों से बातचीत कर घटना का कारण पता करने की कोशिश कर रही थी।
नगला ठाकुर निवासी 38 वर्षीय किसान प्रकाश पुत्र रमेशचंद्र शनिवार की शाम को खेत पर गए थे। रात होने तक वह नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उनकी तलाश शुरू की गई तो खेत पर मेढ़ के सहारे उनका शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। उनके गोली लगी हुई थी। यह देखकर परिजनों की चीख निकल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली सासनी के प्रभारी उदयवीर सिंह भी फोर्स के साथ देर रात मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में छानबीन की। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल छानबीन चल रही है। हत्या का कारण मालूम नहीं हो सका है।