फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fake liquor manufacturing factory seized

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fake liquor manufacturing factory seized
फर्जी शराब की फैक्ट्री सीज। - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कुंडा में पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। यहां से 150 लीटर नकली शराब, 1200 खाली क्वार्टर सहित अन्य सामान बरामद किया है। गांव से दूर ट्यूबवेल पर नकली शराब बनाने का कारोबार करने वाले पुलिस को आते देख भाग गए। पुलिस ने दो नामजदों सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सीपी सिंह को शनिवार की रात करीब पौने दस बजे सूचना मिली कि कुंडा में शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। इंस्पेक्टर दल बल के साथ बताए स्थान पर करीब साढ़े दस बजे पहुंचे। पुलिस को देख भूरा उर्फ अरविंद पुत्र वीरेश और चचेरा भाई जीतू पुत्र निरोत्तम निवासीगण कुंडा सहित पांच अन्य भाग गए। पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का जखीरा मिला।
विज्ञापन


यहां पर दो ड्रमों में 150 लीटर बनी हुई नकली शराब मिली। इसके अलावा 1200 खाली क्वार्टर जिनमें नकली शराब को पैक किया जा है मिले। पैकिंग की दो मशीन और करीना, मस्तीह व गुडइवनिंग लिखे हुए करीब एक हजार रेपर और होलोग्राम भी पुलिस ने मौके से बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से पुलिस ने दिल्ली नंबर डीएल 2 एई 0328 सेंट्रो कार भी बरामद की, जिसमें होलोग्राम व 25 कार्टन रखे हुए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि नकली शराब बनाने में प्रयोग किए जाने वाली कीटनाशक दवा और रंग भी मिला है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed