घर में घुसकर की छेड़छाड़, मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव में पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पति के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई है। पुलिस ने शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिलाया है। ग्रामीणों के मुताबिक पड़ोसियों में पुराना विवाद चला आ रहा है। मंगलवार शाम को महिला को अकेला देख पड़ोसी उसके घर में घुस आए। महिला का कहना है कि उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके कपड़े फाड़ दिए। कुछ देर बाद घर पहुंचे पति ने जब यह नजारा देखा तो उसने विरोध किया, जिस पर उसका सिर फोड़ दिया गया। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। महिला ने पांच आरोपियों के विरुद्ध थाने में शिकायत दी है।
महिला बनकर फोन पर तंग कर रहा युवक हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना पुलिस को एक शिक्षक ने अजब शिकायत की है। शिक्षक का कहना है कि सासनी क्षेत्र का एक युवक महिला की आवाज में उसे बार-बार फोन कर परेशान करता है। वह कई बार अश्लील बातें भी करता है। कई बार मना किए जाने पर भी यह युवक नहीं मान रहा। हारकर उसे शिकायत करने थाना आना पड़ा है। पुलिस ने आरोपी की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।