फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   electric cut

233 बकाएदारों की बत्ती गुल

Sun, 07 Feb 2016 11:28 PM IST
hathras
hathras Updated Sun, 07 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
electric cut
हाथरस। बकाएदाराें के प्रति सख्ती बरतने में विद्युत विभाग कोई कोताही नहीं बरत रहा। ताबड़तोड़ छापेमारी कर बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। रविवार को भी जिलेभर में सैकड़ों बकाएदारों की बिजली गुल कर दी गई। रविवार को शहरभर में चलाए गए अभियान में 23 लाख रुपये के 73 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान 4.12 लाख रुपये की वसूली हुई। एक्सईएन गुलाब सिंह ने बताया कि बकाएदार विभाग का बकाया जमा कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जेई मनोज वर्मा ने बताया कि गांव नगला दुर्जी और नगला बांस में अभियान चलाकर 31 बकाएदारों की बिजली गुल कर दी गई। करीब डेढ़ लाख रुपये की वसूली भी हुई। उन्होने बताया कि गांव अनिरूद्धपुर की बिजली को 10 लाख के बकाए पर काट दिया गया है। इधर, विद्युत वितरण द्वितीय खंड के एसडीओ आदित्य पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में चलाए गए अभियान में 35 लाख के बकाएदार 129 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed