{"_id":"5c379307bdec2273a032423f","slug":"eight-people-including-six-nominations-filed-a-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नामजदों सहित आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह नामजदों सहित आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Fri, 11 Jan 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर खड़ी कार में पड़े खून के धब्बे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। दोहरा हत्याकांड मामले में छह नामजदों सहित आठ पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली हाथरस गेट में लक्ष्मण पहलवान के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं एसपी ने कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देररात तक पुलिस की दबिशों का दौर चला।
सुरेंद्र सिंह परिहार पुत्र केवल सिंह निवासी माहेश्वरी कॉलोनी इगलास रोड ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देकर छह नामजदों सहित आठ पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में परिहार ने कहा है कि उनका भाई लक्ष्मण अपने साथी रवि के साथ कार में सवार हो बंबा वाली रोड से होते हुए घर लौट रहा था। तभी पीछे से दो गाड़ी आईं और ओवरटेक कर लक्ष्मण की गाड़ी को रोक लिया।
तभी भोला उर्फ गजेंद्र पुत्र रामवीर निवासी अखैपुर, भीमा पुत्र भूदेव निवासी पैथखेड़ा खंदौली आगरा, तालेबर सिंह पुत्र ऐदलसिंह निवासी जारुआ थाना मलपुरा आगरा अपने हाथों में पिस्टल एवं रायफल लेकर उतरे और पीछे से दूसरी गाड़ी से शैलू उर्फ शीलेंद्र पुत्र हरचरन व भोदी पहलवान निवासीगण अफोया नाखनूं, शेखर पुत्र जगदीश निवासी बढ़ाकला अलीगढ़ और दो अज्ञात गाड़ी से उतरे। इनके हाथों में पिस्टल, तमंचा, रायफल भी थे। आरोपियों ने लक्ष्मण व रवि के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर घटना को अंजाम देकर साफ निकल गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।