फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   E-rickshaw driver murder case: angry people agitate at police station

ई-रिक्शा चालक हत्या कांड : नाराज लोगों ने घेरी कोतवाली, हंगामा

Fri, 02 Nov 2018 11:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 02 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver murder case: angry people agitate at police station
ई-रिक्शा चालक की हत्या के खुलासे से नाराज परिजन कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन करते।
 ई-रिक्शा चालक की हत्या के खुलासे से नाखुश उसके परिजनों व रिश्तेदारों ने शुक्रवार की सुबह कोतवाली का घेराव किया। यहां पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीसरे आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया। हालांकि कोतवाल के समझाने पर लोग शांत हो गए।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रशांत पुत्र रूपकिशोर माहौर निवासी बाला पट्टी नई बस्ती माहौर की हत्या कर उसका शव इगलास थाने के पिलखुनियां गांव के जंगल में स्थित अठपैरा कुएं में फेंक दिया गया था। वह ई-रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारोपी अमन बघेल पुत्र मुन्ना लाल निवासी मिश्रीपुर थाना अकराबाद अलीगढ़ हाल निवास किराएदार खुशालीराम बाला पट्टी और सुरेश बघेल उर्फ संजय पुत्र राजवीर सिंह निवासी असरोई थाना इगलास को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों ने ही शव को कुएं से बरामद भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले का गुरुवार की शाम एसपी जयप्रकाश ने कोतवाली में खुलासा किया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि प्रशांत की हत्या में एक और व्यक्ति शामिल था, जिसे पुलिस ने छोड़ दिया है। इसी बात से नाराज लोग शुक्रवार की सुबह कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। काफी देर बाद लोग शांत होकर वहां से चले गए।  

ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा सही किया गया है। जहां से उसका शव बरामद किया गया, उस वक्त परिवार के लोग भी हमारे साथ मौजूद थे। कुछ लोगों ने परिवार के लोगों को गुमराह कर दिया था, जिन्हें हमने समझाया तो वह समझ गए। गलत खुलासे का आरोप निराधार है।  
जेएस पंवार, कोतवाली सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed